Advertisement
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने विकसित की सेम की नई किस्म, देखें वीडियो

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने विकसित की सेम की नई किस्म, देखें वीडियो

बनारस के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने सेम की ऐसी बीज विकसित की है, जो कुपोषण से लड़ेगा और थाली को प्रोटीन से भर देगा. इस सब्जी का नाम है पंखिया सेम. संस्थान के वैज्ञानिक डॉ राकेश कुमार दुबे के मुताबिक सेम की इस किस्म को नाम दिया गया है काशी अन्नपूर्णा. पंखिया सेम आम सब्जी नहीं बल्कि सुपरफूड है. खास बात ये है कि दूसरी सब्जियों की तुलना में इसमें कई गुना ज्यादा प्रोटीन है.. और इसके जड़ और फल से लेकर पत्तियों तक को भी खाया जा सकता है. फिलहाल इस किस्म को चार अलग-अलग रंग में विकसित किया गया है. साथ ही इसकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.