एक खेती है ड्रैगन फ्रूट की खेती. अब उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड जैसे कई राज्यों के किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं. ड्रैगन फ्रूट वास्तव में खाने-पीने के लिहाज से बहुत बढ़िया फल है जिसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. ड्रैगन फ्रूट का पौधा देखने में बिल्कुल कैक्टस के पौधे की तरह लगता है जिसे खेत में किसी मजबूत डंडे या कॉलम की मदद से खड़ा कर आप फल ले सकते हैं. अगर आप भी अपने खेत में ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाते हैं तो ढाई से 3 साल का एक पौधा आपको तकरीबन 25-30 किलो तक ड्रैगन फ्रूट दे देता है. ड्रैगन फ्रूट का मार्केट रेट ₹200 किलो है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today