ये वीडियो वारणसी (Varanasi) की फूल मंडी का है. इस मंडी में किसान सुबह 4 बजे ही फूल लेकर पहुंच जाते हैं. फूल की खेती करने वाले किसानों को इन दिनों बंपर पैदावार के चलते घाटे में ही अपनी फसल बेचने पड़ रही है. दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद भी किसानों का आधा माल ही बिक रहा है. मुनाफा तो छोड़िए लागत निकालने में भी किसानों को मुश्किल हो रही है. पूर्वांचल के जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर (Mirzapur) और भदोही में फूलों की बड़े पैमाने पर खेती होती है. वाराणसी से फूल कोलकाता और नेपाल तक भेजे जा रहे हैं. लेकिन यहां के किसान मायूस हैं. देखिए ये खास रिपोर्ट.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today