देश के विभिन्न राज्यों में मौसम ने अचानक से करवट ली है. वहीं बिहार के कई जिलों में पिछले दो दिनों के दौरान बादल गरजने, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक, करीब 26 जिलों के विभिन्न इलाकों में 21 मार्च तक मौसम में हलचल जारी रह सकती है. इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दिया है कि आने वाले चार से पांच दिनों तक गरमा सब्जी की खेती, उड़द, मूंग और ओल की खेती नहीं करें. साथ ही अच्छी बारिश की संभावना को देखते हुए फसल सिंचाई नहीं करने का सुझाव भी दिया गया है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today