हमने कोरोना में इंसानों को पीपीई किट पहने देखा था. तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि किसी बीमारी से बचाने के लिए जानवरों को भी पीपीई किट पहनाई जा सकती है. लेकिन अब सच में ऐसा हुआ है. मामला महाराष्ट्र के सोल्हापुर का है. जहां लंपी बीमारी से बचाने के लिए पशुपालक ने गायों को पीपीई किट पहना दी. जितेंद्र बजारे जिन्होंने कोरोनाकाल में पीपीई किट सप्लाई की थी. लंपी स्किन बीमारी से पशुओं की मौत होते देख. उन्हें ये खयाल आया कि इस किट के इस्तेमाल से पशुओं को फायदा हो सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today