सर्दी के सीजन में पशुपालकों को अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पशुओं पर बदलते मौसम का असर साफ देखने को मिलता है. जैसे-जैसे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे पशुओं की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए पशुपालकों को कई तरह की चीजों का ध्यान रखना चाहिए. अगर एक बार पशु को ठंड लग गई तो मवेशियों के दूध देने की क्षमता में कमी हो सकती है. सर्दी में मवेशियों की सही तरीके से देखभाल नहीं करने से उन्हें सर्दी या फिर बुखार हो जाता है. ये ही नहीं मवेशियों का पेट भी खराब हो सकता है, जिससे वह बेहद कमजोर हो जाते हैं. इस सारे मामले में किसान तक संवाददाता नवीन लाल सूरी ने डॉ आरएन सिंह अपर निदेशक उप्र पशुपालन विभाग से खास बातचीत
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today