मुर्गी पालन करने के लिए पहली बार सलौट डालने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हमारे संवाददाता अंकित सिंह ने मुर्गी पालक बिपिन कुमार झा से बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि मुर्गियों के लिए बेड लकड़ी के बुरादे से तैयार कर सकते हैं. ईंट के ऊपर लकड़ी का बुरादा डाला जाता है. साथ ही कहा कि बुरादे की जगह धान की भूसी भी डाल सकते हैं. बिपिन कुमार ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए चूने का पाउडर डालें. साथ ही मुर्गियों के रहने-घूमने के लिए पर्याप्त जगह बनाए जाने की भी सलाह दी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today