मौसम में बदलाव का असर पशुओं पर भी होता है. दुधारू पशुओं पर मौसम का ज्यादा असर होता है. गर्मी में पशुओं के दूध उत्पादन में कमी हो जाती है. इसी को लेकर किसान तक संवाददाता अंकित सिंह ने पशु चिकित्सक डॉ. पंकज सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी कम करने के लिए छायादार पेड़ लगाएं. गर्मी कम करने के लिए स्प्रिंकलर से भी छिड़काव कर सकते हैं. पशुपालन की जगह पर एग्जॉस्ट फैन भी लगा होना चाहिए. प्लोर का तापमान कम करने के लिए मैट बिछाने की भी सलाह दी. देखें किसान तक की ये वीडियो
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today