हरियाणा का हिसार दूध-दही की खान है. इसी कहावत को चरितार्थ किया है हिसार जिले के सोरकी के रहने वाले किसान जयसिंह और उनकी पत्नी बबीता ने. उनकी मुर्रा नस्ल की भैंस गंगा ने एक दिन में 31 लीटर दूध देकर इस साल का नया रिकार्ड बनाया है. इससे पहले भी उनकी भैंस गंगा कई रिकार्ड दर्ज करवा चुकी है. किसान जयसिंह का अगला टारगेट यह है कि भैंस गंगा का नाम इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाएं. इसके लिए पहले वे अपनी भैंस के और रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today