गव्य विकास निदेशालय के द्वारा इस साल क़रीब 14000 पशुपालकों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. उनसे डेयरी फार्म का स्थापना करवाया जाएगा. वहीं पहली बार करीब एक हजार पशुपालक गुजरात के मेहसाणा जिला के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड मान सिंह प्रशिक्षण संस्थान में पशु प्रबंधन और सहकारिता से जुड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. दूसरा राज्य के बाहर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड सिलीगुड़ी में भी प्रशिक्षण हासिल करेंगे. इसके साथ राज्य के अंदर भी किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today