एक घोड़ा जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है वो वाकई आपको अविश्वसनीय लग सकता है. आपको शायद इस खबर पर यकीन न हो लेकिन यह सच है कि पुणे में आयोजित देश की सबसे बड़ी स्वदेशी मवेशी और घोड़ा प्रदर्शनी में एक घोड़ा रखा गया है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस घोड़ा प्रदर्शनी का आयोजन पिंपरी-चिंचवाड़ में किया गया है. यहां पर एक फ्रेंड़जी घोड़ा रखा गया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है और जिसे देखने के लिए घोड़ा प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है. घोड़े की कीमत और इसका खान-पान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today