देसी गायों की ये खास 25 नस्ल हैं भारत की पहचान, यहां पढ़ें पूरी जानकारी देसी गायों की ये खास 25 नस्ल हैं भारत की पहचान, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
देसी नस्ल की सबसे ज्यादा गाय मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान और बिहार में है. गायों के लिए देशभर में केन्द्र और राज्य सरकारों की मदद से गौशालाएं संचालित हो रही हैं. मेरठ, यूपी में देश का सबसे बड़ा कैटल रिसर्च सेंटर है.
एक डेयरी में मौजूद गिर नस्ल की गाय. नासिर हुसैन - Noida ,
- Dec 16, 2022,
- Updated Dec 16, 2022, 3:44 PM IST
दूध के चलते देश में गायों का खासाआर्थिक महत्व है. धर्म से जुड़ी होने की वजह से गाय में लोगों की आस्था भी है. कृष्ण काल से दूध उत्पादन में गायों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आज भी हमारे देश में भैंसों से ज्यादा गायों की संख्या है. नस्लीय गायों की बात करें तो देसी नस्ल की 41 गाय रजिस्टर्ड हैं. जिसमे गिर, राठी, नागौरी, सहीवाल और ब्रद्री गाय अव्वाल हैं. भैंस के मुकाबले गाय के दूध को ज्यादा गुणकारी बताया गया है. देसी घी भी गाय का ज्यादा महंगा बिकता है.
देसी नस्ल की सबसे ज्यादा गाय मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान और बिहार में है. गायों के लिए देशभर में केन्द्र और राज्य सरकारों की मदद से गौशालाएं संचालित हो रही हैं. मेरठ, यूपी में देश का सबसे बड़ा कैटल रिसर्च सेंटर है. देसी नस्ल की गायों की संख्या बढ़ाने के लिए आर्टिफिशल सीमेन टेक्नोलॉजी भी इस्तेमाल की जा रही है.
जानें किस नस्ल की कितनी गाय हैं देशभर में
नस्ल प्योर ब्रीड कुल संख्या
- गिर- 23 68.58
- लखमी- 66.48 68.29
- सहीवाल- 19 59.49
- बचौर- 32 43.45
- हरियाणा- 11.79 27.57
- कंकरेज- 15.80 22.15
- कोसाली- 10 15.56
- खिल्लर-8.44 13
- राठी- 8.78 11.69
- मालवी- 6 10.32
- बद्री- 7.41 10
- हल्लीकर- 5 8.19
- मलनाड गिद्वा- 6.31 7.13
- ओंगलो- 3 7
- रेड सिंधी- 2.72 6.12
- थारपरकार-1.51 5.82
- गंगातीरी-2.43 5.14
- नीमारी- 3.98 4.79
- नागौरी- 2.10 3.47
- अमृतमहल- 1 3
- देवनी- 1.83 2.84
- मोटू- 2.31 2.33
- डांगी- 1.39 1.91
- गायोलायो- 1.12 1.86
- कंगायम- 1.27 1.52
नोट- गायों की संख्या लाख में है.
देश में गायों की स्थिति पर एक नजर-
- देश में देसी गायों की 41 रजिस्टर्ड ब्रीड हैं.
- देश में प्योर देसी ब्रीड गायों की संख्या 2.49 करोड़ है.
- देश में 41 देसी नस्लीय गायों की कुल संख्या 4.18 करोड़ है.
- देश में देसी गायों की कुल संख्या 14.21 करोड़ है.
- देश में दूध देने वाली देसी गायों की संख्या 3.59 करोड़ है.
- देश के कुल दूध उत्पादन में देसी गायों का 20 फीसद हिस्सा़ है.
- साल 2020-21 में देसी गायों का दूध उत्पादन 4.20 करोड़ मीट्रिक टन था.
- देश में मौजूद संकर नस्ल की गाय खबर में शामिल नहीं हैं.
देश के इन 5 राज्यों में है गायों की सबसे ज्यादा संख्या
- मध्य प्रदेश- 54.68 लाख
- यूपी- 50 लाख
- बिहार- 44.68
- राजस्थान- 42.29 लाख
- पश्चिम बंगाल- 32.52