साल 2026 में मॉनसून और मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच किसानों और आम लोगों के लिए मानसून को लेकर एक बड़ी खबर है. इस बार मॉनसून अपने सामान्य समय से 5 दिन पहले यानी 26 मई के आसपास केरल तट पर दस्तक दे सकता है. हालांकि, मानसून की इस अच्छी शुरुआत के साथ ही सुपर अल नीनो का बड़ा खतरा भी मंडरा रहा है. मौसम के ताजा अनुमानों के मुताबिक, अगस्त और सितंबर के दौरान सुपर अल नीनो सक्रिय हो सकता है, जिससे मानसून के कमजोर होने और बारिश में भारी कमी की आशंका है.वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ जैसे इलाके भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं.