देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन अब Monsoon का पैटर्न बदलता नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से पर बना लो प्रेशर एरिया अगले 24 घंटे में कमजोर हो सकता है, लेकिन इसके प्रभाव से 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.