5 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि झारखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट है. पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम और मेघालय में बारिश का येलो अलर्ट है. वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बारिश की संभावना है.