15 जून को मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है.देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.जम्मू से लेकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में उमस बनी रहेगी लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है.पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है और राजस्थान में भी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है.दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.