देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी का टॉर्चर शुरू हो चुका है. हालांकि, कुछ राज्यों का मौसम बार-बार करवट बदल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 8 अप्रैल को मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. वहीं, भारत के दक्षिणी राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 12 अप्रैल तक देश की राजधानी में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, 13 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.