देश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है…कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है…उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है…उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है…वहीं दिल्ली-NCR में हल्की राहत जरूर मिलेगी,लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं…सबसे ज्यादा खतरा पूर्वी भारत में नजर आ रहा है…