देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. अगले कुछ दिनों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इसकी मुख्य वजह दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हैं, जिनका असर खासतौर पर उत्तर भारत में दिखेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 3 और 4 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओले गिरने और भारी बारिश का अलर्ट है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई इलाकों में 4 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है.