19 मई के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. देश के कई राज्यों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिलेगा. कहीं भीषण गर्मी और लू का कहर रहेगा तो कहीं बारिश और गरज-चमक लोगों को राहत दे सकती है. IMD ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.