भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, पहला पश्चिमी विक्षोभ 6 फरवरी से सक्रिय हुआ, जबकि दूसरा और अधिक ज्यादा असरदार सिस्टम 8 फरवरी की रात से सक्रिय होकर 9 से 11 फरवरी के बीच व्यापक असर डालेगा. इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय घने कोहरे को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है.