दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. गुरुवार को दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई जगहों पर भारी बारिश हुई. इन दिनों देशभर में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव है. कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है.