अगले 24 घंटों के दौरान, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिमी असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है. वहीं, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, उत्तर आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.