देश के कुछ हिस्सों में हीटवेव के हालात बने हुए हैं तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू चलने की आशंका है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ को मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जा सकता है