पंजाब और हरियाणा इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं. कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिसके बाद मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रोहतक, फरीदकोट, बठिंडा और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है.