देशभर में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसकी सबसे बड़ी वजह है गहरा दबाव यानी डीप डिप्रेशन, जो लगातार पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश करा सकता है.