राजस्थान में नौतपा के तीसरे दिन भी भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी है. श्रीगंगानगर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि जयपुर, बीकानेर, कोटा समेत कई शहरों में लोग तेज गर्मी और गर्म रातों से परेशान हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, 29 मई से मौसम बदलने के संकेत मिले हैं. पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है.