भारत के कई राज्यों में फरवरी के अंत से पहले ही तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो किसानों और नीति निर्माताओं के लिए चिंता का विषय है. श्रीनगर में तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री और शिमला में 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. हालांकि 22 से 26 फरवरी के बीच दक्षिण भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन यह बढ़ते तापमान को रोकने के लिए नाकाफी है. 28 फरवरी के आसपास एक नया सिस्टम आने की उम्मीद है, जिससे पहाड़ों पर कुछ राहत मिल सकती है.