उत्तर-पश्चिम भारत में लोगों को भीषण लू से जल्द राहत मिलने वाली है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 28 से 30 मई के बीच अधिकतम तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना है. यूपी में हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और यूपी में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, 30 मई के बाद तापमान में फिर से 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.