भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 14 मार्च तक हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. पूर्वानुमान के मुताबिक 13 मार्च को इसमें तेजी आने की संभावना है. सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है. इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई है.