बारिश का नया दौर शुरू! इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
किसान तक
Noida,
Sep 11, 2026,
Updated Sep 11, 2026, 2:20 PM IST
11 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में बारिश तेज हो सकती है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है.