18 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. वहीं अंडमान सागर के पास 19 सितंबर को लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है.