मौसम विभाग ने 12 जून के लिए देशभर में बड़ा अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव की संभावना है.