किसान तक के इस मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में मानसून 2026 और देशभर के मौसम की ताज़ा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई है. बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बीच एक सर्कुलेशन बन रहा है, जो 12-13 मई के आसपास कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. इसका सीधा असर मानसून के आगमन और उसकी गति पर पड़ सकता है.