मौसम विभाग ने देशभर के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है. IMD ने बताया कि देश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप और मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है.