देश के कई हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. अगले आने वाले कुछ दिनों में देश के कई शहरों में तापमान 45°C के पार जाएगा. जबकि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने की आशंका जताई है, जिसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली पर पड़ने का अनुमान है. वहीं मौसम एक्सपर्ट का मानना है कि देश में मॉनसून समय पर या समय से पहले ही दस्तक दे सकता है.