देशभर में मौसम ने बदला रुख! IMD ने 19 मई को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बिहार-झारखंड और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम और किन इलाकों में बढ़ेगा गर्मी का खतरा.