देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. एक तरफ पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और ओडिशा समेत कई राज्यों में लू का खतरा भी बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक देश में बारिश, आंधी, तेज हवाएं और गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम Monsoon तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है.