देशभर में मौसम ने एक बार फिर बड़ा बदलाव लिया है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफानी गतिविधियों का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.