देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.