गुजरात के नर्मदा में मूसलाधार बारिश और ओले गिरने की वजह से केले की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ है. नर्मदा में पैदा होने वाला केला उत्तर भारत से लेकर खाड़ी देशों में भी निर्यात होता है. आंधी और बारिश से केले के कई पेड़ नीचे गिर गए हैं और पूरी तरह से तैयार केले की फसल को काफी नुकसान हुआ है. कच्चे केले नीचे गिर गए हैं. साथ में और भी फसल जैसे कि आम, पपीता की फसल को नुकसान हुआ है. किसानों ने इस नुकसान के बारे में जानकारी दी है.