6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट है, वहीं मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.