जम्मू-कश्मीर, गिलगिट बालटिस्तान, लद्दाख जैसे इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा. 31 अगस्त और 1 सितंबर को शांति के बाद 2 सितंबर तक फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो हिमाचल में आज मौसम साफ रहेगा. 31 अगस्त और 1 सितंबर को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है और 2 सितंबर को फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.