हरियाणा और पंजाब में मौसम एक बार फिर पलटी मार रहा है. मौसम विभाग की तरफ से गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 18 मई तक हरियाणा में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. यही नहीं, मौसम विभाग ने लोगों को जानलेवा गर्मी के लिए तैयार रहने को भी कहा है.