देश के कई इलाकों में गर्मी तांडव मचा रखा है. कई राज्यों में तापमान 40 के पार जा चुका है और लू के थपेड़े महसूस किए जा रहे हैं. इस दौरान भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान लगाया है. विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों समेत कई राज्यों में बारिश और लू की स्थिति देखने को मिल सकती है.