देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा, वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है. तमिलनाडु और पुडुचेरी में उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है. वहीं, झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, जबकि असम और मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.