देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कहीं भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है तो कहीं बारिश और तेज हवाओं ने हालात बदल दिए हैं. राजस्थान में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है जबकि पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है. दिल्ली एनसीआर में भी गर्मी बढ़ने के संकेत हैं और मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है.