भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मध्य, पूर्व और प्रायद्वीपीय भारत में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बन सकती है. ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. वहीं आज देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा. पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदला रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में 18 से 20 अप्रैल के बीच भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.