देश के कई हिस्सों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 8 और 9 दिसंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही कई राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने की संभावना है. पश्चिम मध्य प्रदेश में 8 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा. ओडिशा में 8 और 9 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा रहने का अनुमान है. तमिलनाडु में 7 दिसंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना. पश्चिमी भारत में अगले 3-4 दिनों में 2-3°C की गिरावट दर्ज हो सकती है, इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा.