बीते कई दिनों से पूरे उत्तर भारत में कहर ढा रहा कोहरा बुधवार सुबह कुछ कम हुआ, लेकिन ठंड में कोई खास कमी महसूस नहीं हुई. पंजाब के नवांशहर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी में जरूर न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई. कोहरा कम होने से विमानों के उड़ानों में थोड़ा सुधार हुआ. ट्रेनें अब भी विलंब से चल रही हैं.